हत्या के आरोप में ममेरा भाई गिरफ्तार
हत्या के आरोप में ममेरा भाई गिरफ्तार
बांदा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लुकतरा में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में मृतका के परिजनो द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 303/25 धारा103(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया मुखबिर के सूचना पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लुकतरा में एक किशोरी की हत्या करने वाला अभियुक्त बुन्देलखण्ड़ एक्सप्रेस वे के नीचे चहितारा रोड़ के पास खड़ा है । सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्गा पुत्र बन्दरा निवासी चटगन थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा को गिरफ्तार किया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि किशोरी की मां कक्को (बुआ) के घर गया जहां पर किशोरी घर पर अकेले पाकर छेड़छाड़ शुरु करने पर किशोरी द्वारा मना किया गया और किशोरी द्वारा मां को सारी बात बताने को बोली गई । जिससे गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा किशोरी के दुपट्टा से गले को कसकर जान से मार दिया ।



