Uncategorized

तेरह लाख का गांजा बरामद एक गिरफ्तार

तेरह लाख का गांजा बरामद एक गिरफ्तार

थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा लीलापुर फाटक हाइवे के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सफेद कलर की टाटा माँजा मे वीआईपी नम्बर प्लेट पीछे लगा है तथा आगे नम्बर प्लेट नही लगा है वह चोरी की गाडी है इस समय नौबतपुर पार कर वाराणसी जायेगी। उक्त सूचना के आधार पर थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा वाजिदपुर की ओर जाने वाले मार्ग के सामने नेशनल हाईवे पर उपरोक्त वाहन की दृष्टिगत चेकिंग की जाने लगी कि कुछ ही समय़ पश्चात 01 कार जिसका नम्बर MP21ZF0001 आती हुई दिखाई दी जिसे आने जाने वाले अन्य वाहनों की मदद से मौके पर ही रोक लिया गया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान नाम चाँद बाबू पुत्र खली कुंज्जजमा निवासी वार्ड नम्बर 15 सुभाष नगर सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 36 वर्ष के रुप में हुई। वाहन को चेक किया गया तो वाहन में दो नम्बर प्लेट UP65BD3842 पाया गया व अलग-अलग सेब की पेटियों में बंद पैकटों व 02 कपड़े के झोले में कुल 52.100 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0स0-304/2025 में धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा मै बिहार से ला रहा हूँ तथा कटनी मध्य प्रदेश गाड़ी मालिक के पास ले जा रहा हूँ माल लोड गाडी मुझे बिहार मे मलिहा से मिला है।

 

आपराधिक इतिहास                            

 

1.मु0अ0स0-304/2025 में धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व 318(4) बीएनएस थाना व जनपद चंदौली

2.मु0अ0स0-196/2017 में धारा-307 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

3.मु0अ0स0-197/2017 में धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

4.मु0अ0स0-56/2018 में धारा-379,411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

5.मु0अ0स0-96/2018 में धारा-379 व 411भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

6.मु0अ0स0-143/2018 में धारा-216,307,411,413,414,419,420,467,468,471 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

7.मु0अ0स0-170/2018 में धारा-41,411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

8.मु0अ0स0-161/2019 में धारा-379 व 411भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

9.मु0अ0स0-166/2019 में धारा-379 व 411भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

10.मु0अ0स0-174/2018 में धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानीपुर जनपद मऊ

 

                 बरामदगी का विवरण                        

1.कुल 52.100 किलो गाजां

2.दो नम्बर प्लेट UP65BD3842

3.एक गाडी

का नम्बर MP21ZF0001

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page