वाराणसीपूर्वांचल
Trending

स्काउट–गाइड से होता है सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण – कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा।

 

 

वाराणसी  :- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के शिक्षाशास्त्र विभाग के अंतर्गत शिक्षाशास्त्री तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024–26) के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण रैली को आज अपराह्न 02 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट–गाइड आंदोलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता, साहस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। स्काउट–गाइड प्रशिक्षण छात्रों को जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सजग, सक्षम एवं संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली –

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को भी प्रेरित करना चाहिए।

मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार –

कुलपति प्रो शर्मा ने मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी युवाओं से प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रैली में विद्यार्थियों ने किया नारों से किया जागरूक –

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं मतदान जागरूकता से संबंधित नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। रैली शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई।

संचालन –

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ विशाखा शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में वित्त अधिकारी हरीशंकर मिश्र सहित आचार्यगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page