वाराणसी:- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महाशिवरात्रि पर प्रबंध:–

दर्शन और आरती का विशेष समय –
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए आरती और दर्शन के समय के संबंध में विवरण निम्नवत हैं: –
15 फरवरी: सुबह 2:15 से 3:15 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके तुरंत बाद 3:30 बजे से श्रद्धालुजन के लिए दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।
निरंतर दर्शन: मंदिर 15 फरवरी की सुबह 2:00 बजे से लेकर 16 फरवरी की रात 11:00 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए निरंतर खुला रहेगा।
चार प्रहर की पूजा: महाशिवरात्रि की रात चारों प्रहर की विशेष आरती की जाएगी, जिस कारण अन्य नियमित आरतियां (जैसे शयन व सप्तऋषि) उस दिन नहीं होंगी।
व्यवस्था एवं सुरक्षा निर्देश –
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा करता है:–
प्रतिबंधित वस्तुएं:- मंदिर में प्रवेश के समय कतारों में बाधा न आए, इसके लिए भक्त मोबाइल, स्मार्टवॉच, पेन, जूते इत्यादि अपने ठहरने के स्थान पर ही छोड़कर आएं।

प्रोटोकॉल दर्शन स्थगित:- भीड़ प्रबंधन के लिए सभी प्रकार के विशेष प्रोटोकॉल दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे।
सुविधाएं:- कतार में लगे भक्तों के लिए प्रशासन द्वारा पानी, ग्लूकोज और मेडिकल सहायता की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। चूंकि दर्शन में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है, अतः भक्त भोजन करके ही आएं।
सतर्कता:- श्रद्धालु दर्शन अथवा अन्य किसी प्रकार की विशेष सुविधा के नाम पर अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसे में न आएं और मंदिर की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित दर्शन अनुजव के लिए पूरी तरह संकल्पित है।



