वाराणसी

देव दीपावली पर विश्वनाथ कारिडोर के गंगा द्वार पर होगा लेजर शो, दीवारें बयां करेंगी शिव महिमा –

वाराणसी:–  विश्वनाथ कारिडोर के गंगा द्वार पर इस बार देव दीपावली पर्व पर लेजर शो के माध्यम से शिव महिमा दिखाई जाएगी। इसका रिहर्सल शुरू हो गया है। रंग बिरंगी लाइट्स के बीच धाम के गंगा द्वार की दीवारें श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कथा बताएंगी। इसके साथ ही किस तरह से काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हुआ इसके बारे में भी बताया जाएगा.

देव दीपावली पर होगा भव्य लेजर शो –

 *लेजर एंड लाइट शो का पहले ट्रायल सावन के पवित्र महीने में किया गया था। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखने हुए इसको रोक दिया गया था। पुणे की एक कम्पनी धाम की दीवारों पर इसका ट्रायल कर रही है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि सीएसआर फंड से धाम के गंग द्वार पर लेजर शो कराया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद देव दीपावली के दिन भव्य लेजर शो का आयोजन यही पर होगा*।

 

*अलग कलेवर में दिखेगा घाट*

 *लेजर शो में काशी के महत्व के साथ शिव और बाबा विश्वनाथ के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी जाएगी। इस लाइट एंड लेजर शो के शुरू होने के बाद 84 घाटों की श्रृंखला में ये घाट अलग ही कलेवर में नजर आएगा। रंग बिरंगी रोशनी की छटा इसे और खूबसूरत बनाएगी और श्रद्धालु और पर्यटकों को आकर्षित भी करेगी*।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page