वाराणसीपूर्वांचल
Trending

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु प्रवेश का अंतिम अवसर

 

 

वाराणसी:-  सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित एक वर्षीय ऑनलाइन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। प्रवेशार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत कर्मकांड, ज्योतिष (कुंडली विज्ञान) एवं वास्तु शास्त्र आदि विषयों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपरा में दक्षता प्राप्त हो सके।

इसके अंतर्गत प्रवेश पोर्टल दिनांक 9 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक विशेष रूप से खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssvvostc.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

केन्द्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कक्षाएं 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन रोजगारोन्मुखी एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों से जुड़कर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page