वाराणसीपूर्वांचल
Trending

वाराणसी: अयोध्या भवन में वेद मंत्रों के बीच मुकुट एवं रामायण पूजन, राममय हुआ माहौल –

 

वाराणसी:-  काशी की 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध श्री चित्रकूट रामलीला का आज शाम बड़ा गणेश स्थित अयोध्या भवन में भव्य शुभारंभ हुआ। श्री चित्रकूट रामलीला समिति काशी के तत्वाधान में आयोजित यह लीला वेद मंत्रों के बीच गणेश पूजन, वरुण पूजन, मुकुट पूजन, किरीट पूजन एवं रामायण पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू की गई।

   

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों ने मानव कल्याण के लिए लीला संपादन का संकल्प लिया। इसके उपरांत स्वरूपों ने मुकुट धारण कर सिंहासन ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर भजन मंडली द्वारा मंगलाचरण तथा श्रीरामचरितमानस के बाल-काण्ड का सस्वर संगीतमय पाठ व गायन किया गया, जिससे संपूर्ण अयोध्या भवन का वातावरण भक्तिमय और ‘राममय’ हो गया।

प्रभु श्रीराम की दिव्य झांकी के दर्शन कर सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तों ने तुलसी प्रसाद ग्रहण किया और अंत में व्यवस्थापक पं० मुकुंद उपाध्याय द्वारा की गई आरती के साथ प्रथम दिन की लीला संपन्न हुई।

इस अवसर पर सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल, मुकुंद उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार राय, दीपेश चौधरी, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, विवेकानंद उपाध्याय, अजय सिंह, रघुनाथ दास, संजय गुजराती, पुनीत मिश्रा, नरोत्तम अड़तिया एवं मुकुंद लाल टंडन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page