लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ हजरतगंज में जीरो टॉलरेंस की उड़ती धज्जियां, नरही चौकी के पास अवैध मछली मंडी से लोग परेशान –

 

✍️ कृष्णा उपाध्याय

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के आदेशों को राजधानी लखनऊ में खुलेआम नजर अंदाज किया जा रहा है।

मामला लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र की *नरही चौकी के ठीक बगल का है, जहां अवैध रूप से मछली मंडी लग रही है।

 इस अवैध अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क, जो आमजन के आवागमन के लिए होती है, अब अवैध दुकानों और मछली काटने का अड्डा बन चुकी है।

 यहां खुले में मछली काटी जा रही है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और स्वच्छता के नियमों की भी अनदेखी हो रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस चौकी के ठीक बगल में ही इस तरह का अतिक्रमण हो रहा है, तो बाकी इलाकों की स्थिति कैसी होगी? इससे पुलिस और नगर निगम की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यह स्थिति बिना प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत के संभव नहीं है

जबकि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि खुले में मांस या मछली काटना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद यहां नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, या फिर ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा ?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page