उत्तराखंड
Trending

योग साधक वीर शर्मा को मिला योग के क्षेत्र में स्वर्ण पदक, पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में मिला पदक –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रदान किया स्वर्ण पदक

 

हरिद्वार:-     पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में रविवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया| दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भाग लिया| 

अवसर पर योग साधक वीर शर्मा को योग के क्षेत्र में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ| पदक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रदान किया गया| अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल 44 योग साधकों को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ, जिनमें दुमका के वीर शर्मा भी शामिल रहे| बताते चलें कि वीर शर्मा दुमका की सुप्रसिद्ध योगाचार्य सोना शर्मा के सुपुत्र है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथो से 10 लोगों को पदक प्रदान किया, बाकी लोगों को योग गुरु बाबा रामदेव ने पदक प्रदान किया| वीर जी का नाम अल्फाबेट के अनुसार अंतिम मे था, इसलिए उनको राष्ट्रपति जी के हाथो पदक नहीं मिल पाया, उन्हें बाबा रामदेव के हाथों पदक प्रदान किया गया|। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page