वाराणसीपूर्वांचल
Trending

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और रूस के विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो सप्ताह के ‘Russian Character in the Mirror of the Language’ विषयक लैंग्वेज और कल्चर कोर्स का भव्य उद्घाटन –

 

✍️आशीष मिश्र

 

वाराणसी:- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रूस की कोजमा मिनिन निज़्नी नौवगेरोद स्टेट पेडागोजीकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक दो सप्ताह (3 नवंबर से 13 नवंबर तक) के लैंग्वेज और कल्चर कोर्स का उद्घाटन किया गया। कोर्स का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों को छात्रों के ज्ञानवर्धन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

 इस विशेष कोर्स को रूस की जानी-मानी भाषाविद नाडेजहादा इगोरवना के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। यह कोर्स छात्रों को न केवल रूसी भाषा की बारीकियों से अवगत कराएगा, बल्कि रूसी संस्कृति और सभ्यता की गहन जानकारी भी प्रदान करेगा।

लक्ष्य: यह संयुक्त पहल दोनों देशों के बीच शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने और छात्रों को वैश्विक परिदृश्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा, “यह कोर्स हमारे छात्रों के लिए रूस की समृद्ध भाषा और संस्कृति को समझने का एक अमूल्य अवसर है। वैश्वीकरण के इस दौर में, अन्य विदेशी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना और विभिन्न संस्कृतियों को समझना समय की मांग है। हम कोजमा मिनिन निज़्नी नौवगेरोद स्टेट पेडागोजीकल यूनिवर्सिटी के साथ इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की आशा करते हैं।”

कार्यक्रम की संजोयिका डॉ. नीरज धनकड ने बताया कि दो सप्ताह तक चलने वाले इस कोर्स में रूसी भाषा के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ रूसी इतिहास, साहित्य, कला और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसका प्रशिक्षण सुश्री नाडेजहादा इगोरवना प्रदान करेंगी।

यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संचालन डॉ. किरन सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह,डॉ. विजय रंजन,डॉ. अंजना, डॉ. सुरेंद्र के साथ साथ बड़ी संख्या में इस कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित होने के लिए विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page