वाराणसीपूर्वांचल
Trending

वाराणसी में ऑटो यूनियन का हंगामा: क्यूआर कोड व्यवस्था लागू करो, अवैध वसूली रोकों —

बिना परमिट वाहन और ₹2000 मासिक वसूली का आरोप, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन -

 

 

नवीन तिवारी  —

वाराणसी:-   ऑटो रिक्शा/थ्री व्हीलर चालक यूनियन ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर में पूर्व लागू क्यूआर कोड व्यवस्था को पुनः लागू करने और कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यूनियन अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि क्यूआर कोड व्यवस्था से पहले यातायात काफी हद तक व्यवस्थित हुआ था और जाम की समस्या में कमी आई थी। लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि—

  • बिना परमिट वाहन खुलेआम चल रहे हैं।
  • एजेंटों द्वारा प्रति वाहन लगभग ₹2000 मासिक अवैध वसूली की जा रही है।
  • जांच अभियान की सूचना पहले ही व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए लीक हो जाती है।

यूनियन ने मांग की है कि—

  • क्यूआर कोड व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए।
  • बिना परमिट वाहनों पर विशेष अभियान चले।
  • अवैध वसूली करने वालों और उनके संरक्षकों पर कार्रवाई हो।
  • सूचना लीक करने वाले व्हाट्सएप ग्रुपों की जांच हो।
  • औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाए।

ईश्वर सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच से अवैध वसूली और नियम विरुद्ध वाहन संचालन से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page