बुंदेलखंड

अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु जागरुक‌ किया 

बांदा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी क्रम में खप्टिहाकलां के रड़छोड़दास इण्टर कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं /महिलाओं को एकत्रित कर शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पर्दे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित लघु फिल्म  के प्रसारण के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट की लाइव प्रैक्टिस कर बालिकाओं को अप्रिय स्थिति से निपटने तथा खुद को बचाना सिखाया गया। ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई । महिलाओं/बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथी ही जिन महिलाओं द्वारा अपनी तथा गांव की समस्याओं के बारे में निर्भीक होकर बात की जा रही है, उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है, जिससे अन्य महिलाओं का भी हौसला बढ़ रहा है साथ ही उन्हे सेल्फी विद शक्ति दीदी के लिए प्रेरित किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पैलानी शशिभूषण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी, थानाध्यक्ष महिला थाना, थानाध्यक्ष पैलानी तथा भारी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page