लखनऊ
Trending

यह लोकसभा सीट कर रही है प्रत्याशी का इंतजार,सपा- बसपा और भाजपा ने अभी तक नहीं उतारे प्रत्याशी –

बलिया:- पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठवें और सातवें चरण में मतदान होगा। छठवें चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल और सातवें चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 14 अप्रैल है, लेकिन बलिया समेत पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने पूर्वांचल की 13 में से किसी भी लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारा है। 

ऐसे में टिकट की आस लगाए नेताओं की धड़कन बढ़ी हुई है। भाजपा ने बलिया,गाजीपुर,भदोही,मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।वहीं अपना दल-एस के कोटे वाली राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। 

भाजपा ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी मैदान में उतारा है।आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्मों के सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनावी मैदान में हैं। लालगंज से नीलम सोनकर, चंदौली से डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय,जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा भाजपा से चुनावी मैदान में हैं। 

घोसी सीट सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कोटे में हैं।घोसी से सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर प्रत्याशी हैं।वहीं विपक्षी गठबंधन की बात की जाए तो पूर्वांचल में सिर्फ वाराणसी संसदीय लोकसभा सीट कांग्रेस के कोटे में हैं। वाराणसी से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद तीसरी बार नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए चुनावी मैदान में हैं।वहीं सपा ने लालगंज से दरोगा सरोज,घोसी से राजीव राय, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, चंदौली से वीरेंद्र सिंह और मिर्जापुर से आरएस बिंद को चुनावी मैदान में उतारा है।भदोही लोकसभा सीट से टीएमसी के ललितेशपति त्रिपाठी चुनावी मैदान में हैं। बलिया,सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर और राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है।

भाजपा ने गाजीपुर,भदोही, मछलीशहर और राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।सपा ने सलेमपुर,जौनपुर, मछलीशहर और राॅबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।बसपा ने पूर्वांचल की सभी 13 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।

2014 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के मुलायम सिंह यादव, भाजपा के रमाकांत यादव, बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली और कांग्रेस के अरविंद जायसवाल ही अपनी जमानत बचा पाए थे। शेष 15 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी। मुलायम सिंह यादव को 3,40,306 वोट मिले थे,जो कुल पड़े वोटों का 19.98 प्रतिशत था। वहीं भाजपा के रमाकांत यादव को 2,77,102 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 16.27 प्रतिशत था। जबकि बसपा के शाह आलम को 2,66,528 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 15.65 प्रतिशत रहा। कांग्रेस के अरविंद जायसवाल को 17,950 वोट मिले थे, जो कुल वोटों का 1.05 प्रतिशत रहा।

 

 2014 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर 9 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले थे। तब नोटा पर 6670 वोट पड़े थे। इस चुनाव में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। नोटा से कम वोट पाने वालों में आम आदमी पार्टी समेत कई पंजीकृत पार्टियों के प्रत्याशी और निर्दलीय शामिल थे।

2014 के चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर 53.3 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस चुनाव में 15 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें भाजपा के भारत सिंह 3,59,758 वोट पाकर जीतने में कामयाब रहे। सपा के प्रत्याशी नीरज शेखर 2,20,324 वोट पाकर उपविजेता रहे। 

 इसके अलावा कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव लड़े अफजाल अंसारी 1,63,943, बसपा के वीरेंद्र पाठक को 1,41,684 वोट मिले थे।कांग्रेस की सुधा राय अपनी जमानत नहीं बचा पाई थी। सुधा राय को को 13,501 वोट मिले थे। इसके अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी मनोज 6,833 वोट पाकर नोटा से आगे रहे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page