लखनऊ :- राजधानी लखनऊ में दिनांक 03.08.2026 को थाना बीकेटी पुलिस को अनिल कुमार पुत्र राम लखन, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम तरहैया, थाना सैरपुर, लखनऊ के अमौली लॉन के सामने पड़ी खाली जगह पर शव मिला था। प्रथमदृष्टया शव अवलोकन पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। परिवारजन का भी किसी पर शक नहीं था। परिवारजन का कहना था कि मृतक अधिक शराब पीने का आदि था…
शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण हेड इंजरी आया। जिससे हत्या की आशंका हुई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखे गए तो पाया गया कि मृतक कुछ लोगों के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहा है…
दिनांक 06.08.2026 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तथ्यों के आधार और मृतक के भाई विवेक विश्वकर्मा द्वारा थाना बीकेटी पर लिखित तहरीर दिए जाने पर थाना बीकेटी में धारा 103(1)/315 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ।
विवेचना में घटनास्थल से डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए गए, जिनके विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की पहचान की गई। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था…
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों को किसान पथ हाइवे, चन्द्रिका देवी अण्डर पास के आगे शिव खड़ के पास से गिरफ्तार किया गया…
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तगण ने कबूला कि दिनांक 03.08.2026 को वे लोग बृजेश की गुमटी के पास शराब पी रहे थे। वहीं अनिल कुमार भी शराब के नशे में बैठा था। अभियुक्तों द्वारा अनिल से शराब पीने के लिए रुपए मांगे गए, लेकिन उसके द्वारा रुपए देने से मना कर दिया गया। इसके बाद रुपए लेने को लेकर अभियुक्तों और अनिल के बीच लपट-झपट एवं धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान अनिल असंतुलित होकर प्लॉट की नींव में लगी ईंटों पर गिर गया, जिससे उसके सिर एवं आंख में चोट आई। घटना के बाद अभियुक्तगण डरकर मौके से चले गए तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपे हुए थे…
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. दुर्गेश यादव पुत्र गंगाप्रसाद यादव, निवासी जगदीशपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ, उम्र 29 वर्ष। (व्यवसाय वैन ड्राइवर)
2. कुवेर यादव उर्फ अमर यादव पुत्र दिलीप यादव, निवासी उमरभारी, थाना सैरपुर, लखनऊ, उम्र 24 वर्ष। (व्यवसाय खेती/मजदूरी)
3. रंजीत रावत पुत्र रामसेवक, निवासी तरहिया, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र 45 वर्ष। (व्यवसाय- मजदूरी)
4. रामकेश यादव पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद यादव, निवासी उमरभारी, थाना सैरपुर, लखनऊ, उम्र 40 वर्ष। (व्यवसाय खेती)
5. अवधेश यादव पुत्र प्रकाश, निवासी तरहिया, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र 38 वर्ष। (व्यवसाय- रंगाई-पुताई)
में से अभियुक्त कुंवर यादव उर्फ अमर यादव की निशानदेही पर मृतक का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्तों की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है…



