बुंदेलखंड

माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी,आधी रात को आइसीयू में कराया गया भर्ती –

बांदा:– जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है।मुख्तार को बेहद गंभीर हालत में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।मेडिकल कॉलेज का आईसीयू जोन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी कई आपराधिक मामलों का दोषी है और इस समय बांदा जेल में बंद है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार माफिया मुख्तार अंसारी को कब्ज और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तबीयत बिगड़ते ही मुख्तार को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। मुख्तार बीते 3 दिनों से यूरिनल इन्फेक्शन से परेशान था। इसके बाद मुख्तार को रात 1 बजे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।डॉक्टर्स ने शुरुआती जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी है। बरहाल मुख्तार की तबीयत स्थिर है।

बता दें कि शासन ने कुछ ही दिनों पहले मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की थी,जिसमें एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित किया गया था।कुछ ही दिनों पहले अपनी वर्चुअल पेशी में मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। मुख्तार ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। मुख्तार ने कहा था कि उसकी हत्या की साजिश की जा रही है और उसे खाने में धीमा जहर यानी स्लो प्वॉइजन दिया जा रहा है।मुख्तार के वकील ने मुख्तार के लिए सुरक्षा और समुचित इलाज की मांग की थी।गैंगस्टर कोर्ट में बीते गुरुवार को मुख्तार वर्चुअल पेशी हुई थी।

 

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page