प्रयागराजपूर्वांचल
Trending

माघ मेला 2026 दृष्टिगत क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण;श्रद्धालुओं के यातायात सुगम बनाने के दृष्टिगत रैपिडो बाइक्स की सुविधा प्रशासन ने उपलब्ध कराया –

 

 

प्रयागराज:- माघ मेला 2026 के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने मेला अधिकारी श्री ऋषि राज एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम काली पुल से झूंसी की तरफ सेक्टर चार में जाकर कालीमार्ग, रामानुजाचार्य मार्ग, अक्षयवट मार्ग तथा संगम लोवर मार्ग पर दोनों तरफ कराए जा रहे समतलीकरण, विद्युत, जलनिगम एवं पीडब्ल्यूडी के संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन मार्गों पर जहाँ जहाँ दलदलीय ज़मीन के समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था उसको भी देखते हुए शौचालयों की साइटिंग हेतु चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के पश्चात सभी अधिकारियों ने सेक्टर 6 के ऑफिस में जाकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सेक्टर वार जानकारी ली। बैठक में मंडलायुक्त ने सभी शेष कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश मेला अधिकारी को दिए। साथ ही वेंडरों को सभी सेक्टरों की संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए उनके शौचालय अतिशीघ्र लगाने के भी निर्देश दिए गए।

 माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं के यातायात अनुभव को और सुगम बनाने के दृष्टिगत रैपिडो बाइक्स की सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्य हेतु रैपिडो कंपनी से प्रशासन ने एमओयू साइन करते हुए उन्हें 28 पिकअप एवं ड्रॉप स्थान उपलब्ध कराये हैं जिनकी सूची निम्नवत है।

रैपिडो कंपनी जनपद में पढ़ रहे छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक सोर्सिंग कैंप इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 23-12-25, मंगलवार, को लगाने जा रही है जहाँ पर रैपिडो बाइक्स चलाकर पार्ट टाइम रोज़गार पाने का अवसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रदान किया जाएगा। इच्छुक छात्र रैपिडो कंपनी के साथ रजिस्टर करते हुए रोजगार का अवसर पा सकेंगे। इसके दृष्टिगत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वहां प्रातः 11 बजे कैंप लगाने की अनुमति दी जा चुकी है। इसी क्रम में उसी दिन दोपहर 12 बजे आरटीओ लाइसेंसिंग ऑफिस, नैनी में भी एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल होंगी। जनपद के सभी इच्छुक युवा (लड़के एवं लड़कियां ) रैपिडो कंपनी में रोजगार हेतु इस कैंप के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। सभी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं अन्य संबंधित डॉक्यूमेंट लेकर उपस्थित होना होगा।

पार्किंग सूची  — 

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 6 नंबर तरफ

10 नंबर तरफ

 एक नंबर तरफ

केपी इंटर कॉलेज कॉम्प.पूल पेट्रोल पंप के पास

नेहरू पार्क

कमला गेस्ट हाउस

 हवाई अड्डे पर प्रीपेड टैक्सी बूथ

 रामबाग रेलवे स्टेशन, प्रयाग स्टेशन, सूबेदार गंज स्टेशन, छिवाकी स्टेशन, नैनी स्टेशन, झूसी स्टेशन, फाफामऊ स्टेशन 

बलसन चौराहा 

बेला कछार बस स्टॉप

 सहसो  

 चीनी मिल के पास

बस स्टॉप झुंसी

लेप्रसी चौराहा

 न्यू प्रयागम

 17 नंबर पार्किंग 

ओल्ड जीटी 

टीपी लाइन पार्किंग 

सोहम आश्रम

लोटस अस्पताल

फोर्ट चौराहा

ओल्ड यमुना ब्रिज

 आईईआरटी 

भारद्वाज मार्ग

नाग वासुकी बजरंगदास पार्किंग सेक्टर 2ए पार्किंग

ड्रॉप – सेल्फी प्वाइंट अरैल

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page