विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत
"हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रियों का स्वागत

बांदा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा पर शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद,कानपुर प्रान्त के तत्वावधान में बांदा नगर में शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन रोड पर लगाए गए स्वागत शिविर में बोल बम कावड़ समिति द्वारा निकली जा रही कावड़ यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुराग भाई साहब,प्रान्त धर्मयात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी , प्रांतमंदिर अर्चक पुरोहित अशोक ओमर सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियो द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा उनके लिए स्वल्पाहार और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने इस स्वागत कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सेवा और श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त के धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल सैकड़ों शिवभक्तों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देती है। विहिप द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। यात्रियों को जलपान, विश्राम और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभाग मठ-मंदिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी, विभाग मातृशक्ति सुबोधनी भटनागर,जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता,मुकेश शिवहरे,सुरेंद्र भटनागर,यश शिवहरे,महेन्द्र चौहान, रामप्रताप सोनी,जिला समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश कबीर,अभिषेक पाण्डेय,चंद्रशेखर रावत,सुमित सोनी, सुलभ सहगल, अंकेश कोस्टा,राहुल सागर,प्रियांशु शिवहरे,उमेश चक्रवर्ती,अरविन्द गुप्ता,लाला कुशवाहा,शिवम धुरिया,जीतू तिवारी,किशन गुप्ता सहित विश्व हिन्दू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन तक श्रद्धालुओं के स्वागत का क्रम लगातार चलता रहा और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ शिवभक्तों की सहायता कर श्रावण मास की धार्मिक परंपरा को और अधिक गरिमामय बनाया।



