अयोध्या

प्रभु श्रीराम को पहनाए गए सूती कपड़े,गर्मी को देखते हुए ट्रस्ट ने लिया फैसला –

अयोध्या:– राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हुए थे।इसके बाद से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का दर्शन कर रहे हैं।शनिवार को प्रभु श्रीराम को पहली बार सूती कपड़ा पहनाया गया। श्री राम ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि बढ़ते हुए तापमान से अब प्रभु श्रीराम को आरामदायक सूती कपड़े पहनाए जाएंगे।

शनिवार को मलमल के कपड़े को नील से रंग कर और उसके किनारे गोटा से सजा कर तैयार किया गया।फिर कपड़ा प्रभु श्रीराम को पहनाया गया।बता दें कि जब से प्रभु श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं तब से अब तक उनको सिल्क के उत्सवी कपड़ा पहनाया जा रहा था, लेकिन बढ़ते हुए तापमान की वजह से प्रभु श्रीराम को सूती कपड़ा पहनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें  – 7275 1372 71

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page