लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ विश्वविद्यालय में काकोरी के अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, डीडी यूपी पर हुआ विशेष प्रसारण  –

 

 

 

लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक वर्षगांठ के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग ने देश के अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले काकोरी के वीर क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया गया।

विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके महत्व पर अपने विचार साझा किए। शोध छात्र देवेश पांडेय, आशीष कुमार मौर्य, शोध छात्रा नीलम जोशी तथा परास्नातक छात्राओं कृतिका, सुहानी, अंशिका और नंदिनी ने काकोरी घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और क्रांतिकारियों के जीवन-संघर्ष पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी और आम जनमानस तक काकोरी के अमर क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की गाथा पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज दूरदर्शन लखनऊ (डीडी यूपी) द्वारा किया गया।

इसी क्रम में 9 अगस्त, रविवार को दोपहर 1:20 बजे डीडी यूपी के ‘Youth Junction’ कार्यक्रम में इसका विशेष प्रसारण किया गया। प्रसारण को दर्शकों की सराहना मिली और काकोरी के अमर शहीदों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page