लखनऊपूर्वांचल
Trending

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद की भव्य पदयात्रा –

 

 

 

लखनऊ:-  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा एक भव्य एवं अनुशासित पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर शिव भोला मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

 

मंदिर प्रांगण में पहुँचकर वैदिक विधि-विधान के साथ विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना से हवन एवं महायज्ञ संपन्न किया गया। इस अवसर पर परिषद के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय भारत सरकार से “सनातन आयोग” की शीघ्र स्थापना की मांग करते हुए कहा कि यह समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित किया जा सके। 

 

परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस महत्वपूर्ण सामाजिक-धार्मिक विषय को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यह आयोग सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा एवं संवर्धन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपनी जड़ों, संस्कारों और सनातन मूल्यों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। 

 

साथ ही समाज में एकता, सद्भाव, नैतिकता एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया। पदयात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोषों एवं सांस्कृतिक झांकियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे आम जनमानस में भी विशेष उत्साह एवं व्यापक सहभागिता देखने को मिली। आगे बढ़ते हुए गोपाल राय ने कहा कि लखनऊ इमामबाड़े में हिजाब पहनने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है और किसके कहने पर मजबूर किया जा रहा है योगी आदित्यनाथ की सरकार में कौन है ये लोग जो इस तरीके का फरमान जारी कर रहे है | मैं लखनऊ डीएम और मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूँ कि तत्काल इस मामले को संज्ञान में लें और साथ ही यह भी भाजपा से यह माग करता हूँ कि हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने हेतु भाजपा योगी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करें।

 

 

*परिषद द्वारा घोषित प्रमुख मांगे…* 

सनातन आयोग” की स्थापना की मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसके गठन हेतु सरकार से शीघ्र कदम उठाने का आह्वान। सनातन शिक्षा अभियान” प्रारंभ करने की घोषणा, जिसके माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों से जोड़ा जाएगा।

 

मंदिरों को सामाजिक जागरूकता केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव, जहाँ शिक्षा, सेवा एवं संस्कारों का प्रसार हो सके।

 

युवा शक्ति के लिए डिजिटल अभियान एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की पहल। एक परिवार–एक संस्कार” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का आह्वान। समाज सेवा को सशक्त बनाने हेतु सेवा केंद्र अथवा सहायता केंद्र स्थापित करने की योजना।

 

सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण अभियान चलाकर प्राचीन मंदिरों एवं परंपराओं के संरक्षण का संकल्प। नारी शक्ति – सनातन शक्ति” पहल के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की घोषणा। पर्यावरण संरक्षण को सनातन से जोड़ते हुए वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर साध्वी अर्चना गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी ज्योति सिंह, मनीष राय, कुलदीप मिश्रा, हिमांशु धवल, पंकज प्रधान, श्याम सुंदर चौहान, दिलीप सिंह, प्रकाश आर्या, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव, इंद्रेश राय, मोहित सैनी शिवानी सिंह आदि सकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page