बांदाउत्तर प्रदेशदेश

केंद्र सरकार 11 वर्ष प्रदेश सरकार 09 नव वर्ष पूर्ण पर विभागों ने लगाया स्टॉल 

जल शक्ति राज्य मंत्री ने उपलब्धियों का विवरण बताया 

बांदा शासन के निर्देशानुसार जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के  09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन कर सभी स्टालों का भ्रमण किया इसके पश्चात विकास भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार 09 नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित पत्रकार बंधुओ के माध्यम से उपलब्धियों का विवरण बताया गया

उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिलाधिकारी श्रीमती जे o रीभा,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेंद्र सिंह,  सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया
    बाँदा में उपलब्धियों का विवरण

 

1. जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कुल 298093 कृषको को रा० 934.06 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।

 

2. जनपद में उ०प्र० सरकार की किसान ऋण मोचन योजना अंतर्गत 59443 कृषकों का रु0 355.34 करोड़ की धनराशि का ऋण माफ किया गया है।

 

3. जनपद में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अतर्गत 107030, प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अतर्गत 19057 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 7094 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

 

4. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में कुल 14771 व्यक्तिगत शौचालयों शहरी क्षेत्र में 155 शीट सामुदायिक शौचालय एवं 200 शीट सार्वजनिक शौचालय (पिंक शौचालय सहित) निर्माण कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 60520 व्यक्तिगत शौचालय, 469 (प्रति ग्राम पंचायत एक) सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

 

5. जनपद में 30046 निराश्रित महिलाओं, 70710 वृद्धजनों तथा 11470 दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है।

 

6. जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 6448 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया है।

 

7. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत कुल 28744 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा बालिकाओं को अलग-अलग समय पर कुल 25000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।

 

जन्म के समय 5,000 रुपये

 

एक साल के टीकाकरण के बाद 2,000 रुपये

 

पहली कक्षा में दाखिले के बाद 3.000 रुपये

 

छठी कक्षा में दाखिले के बाद 3,000 रुपये

 

नौवी कक्षा में दाखिले के बाद 5,000 रुपये

 

10वीं या 12वीं पास करने के के बाद 70000 रुपये बाद और स्नातक या डिप्लोमा में दाखिले

 

8. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनान्तर्गत कुल 6128 महिलाओं लाभान्वित किया गया है।

 

9. प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना के अंतर्गत कुल 463885 नए खाते खोले गए।

 

10. अटल पेंशन योजनान्तर्गत जनपद में कुल 151411 लोगों को लाभ प्रदान कराया जा रहा है। इस योजना का लक्ष्य भारत के सभी नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक निर्वाध आय उपलब्ध कराना है।

 

11. जनपद में कुल 531064 आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड निर्मित किए जा चुके है एवं आयुष्मान वय वंदना योजनान्तर्गत (70 एवं 70+ आयु) धारकों को 24000 आयुष्मान कार्ड निर्मित किये जा चुके हैं. इसके तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलता है।

12. जनपद में उत्तर प्रदेश राशन कार्ड योजना के अतर्गत अत्योदय योजना में 48348 राशनकार्ड तथा पात्र गृहस्थी योजना में कुल 303941 राशनकार्ड कुल 352289 राशनकार्ड से लाभार्थियों को जनपद में मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

13. पीएम स्वनिधि योजना के अतर्गत प्रथम किस्त में कुल 8455 द्वितीय 2898 एवं तृतीय किस्त में 521 लाभार्थियो (कुल 11874 लाभार्थियों/स्ट्रीट वेंडर) को ऋण उपलब्ध कराया गया।

 

14. पीएम उज्ज्वला योजनान्तर्गत कुल 173650 बी०पी०एल० परिवारों को उक्त योजना से आच्छादित किये गया है।

 

15. कुल 17726 छात्र/छात्राओं को टैबलेट तथा 34660 छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

 

16. जनपद में कुल 93515 छात्र/छात्राओं को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

 

17. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 4700 प्रवासी श्रनिकों और मजदूर वर्ग जैसे, बढ़ई, दर्जी, टोकरी चुनने बाले, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, नाई सुनार आदि को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया गया है जिसमें से अनुसूचित जाति के 822 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया गया है।

 

18. ओ०डी०ओ०पी० वित्त पोषण योजनान्तर्गत विगत 9 वर्षों में जनपद को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 24 बेरोजगारो को लाभान्वित कराते हुये रू0 278.16 लाख की परियोजनाओं को स्थापित कराया गया, जिसमें से अनुसूचित जाति 02 बेरोजगारो को लाभान्चित कराते हुये रू0 7.50 लाख की परियोजनाओं को स्थापित कराया गया जिराके सापेक्ष जनपद के 109 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ।

 

19. जनपद में कुल 17094.76 करोड़ का औद्योगिक निवेश हुआ है जिससे 14519 रोजगारों का सृजन हुआ है।

 

20. 14849.09 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया जो औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों को जोड़ता है।

 

21. जनपद में कुल 1286.54 करोड़ की लागत से 938.15 किमी की कुल 289 सड़कों का निर्माण कराया गया है।

 

22. जनपद में 91 नए पंचायत घरों तथा 187 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 ने 29 आंगनबाडी केन्द्र निर्माण हेतु शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हुयी है, जिसके अनार्गत क्षेत्र पंचायत को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए विभागीय कन्वर्जेन्स की धनराशि प्रति केन्द्र की दर से धनराशि कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत को हस्तान्तरित करर दी गयी है।

 

23. जनपद में 4971.81 लाख की लागत से 20 पर्यटन केंद्रों का विकास किया जा रहा है, जिसमें 13 कार्य शत्प्रतिशत पूर्ण किये जा चुके हैं। ग्राम पोण्डरा स्थिति पहाडिया दाई, तपोवन बाटिका, बाम्बेश्वर मंदिर, दुन्गरी का हनुमान मंदिर, नरैनी के ग्राम जरर के पहाड में भगवान शिव जी के अतिप्राचीन गुफा, श्री डाबर देवता मंदिर, अरोडीदाई मंदिर, भूरागढ़ रिवरफन्ट व पार्किंग एवं यात्री सुविधा, सिमौनी स्थिति मौनी बाबाधाम, कारूबाबा भगवान मदिर, कालिन्जर किले के समीप पर्यटन सुविधा केन्द्र इत्यादि का विकारा कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है एवं रनगढ़ किले पर रिवरफन्ट, उदईपुरवा में इकोव्यू प्वाइट व इकोपार्क, नवाबटैंक में म्यूजिकल फाउन्टेन, यमुनानदी में घाट निर्माण तथा सिद्धबाबा आश्रम मंदिर का विकास कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page