भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकालकर जताया आक्रोश

बांदा। बीते 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर हुए ऐतिहासिक किसान संघर्ष के मद्देनजर एम एसपी, कर्ज माफी, बिजली के निजीकरण और किसानों के खिलाफ मामलों को वापस लेने के बारे में केंद्र सरकार द्वारा लिखित आश्वासन को लागू न करने पर भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज से कचहरी तक ट्रैक्टर रैली निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सात सूत्रीय मांगे रखी गई। यह रैली जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में की गई। किसान संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति से अपेक्षा की है की इन मुद्दों पर सार्थक कार्यवाही करने की जरूरत है ताकि आजीविका की रक्षा सामाजिक न्याय और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के हित में कदम उठाए जा सके। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, जोनल महासचिव सरोज कुशवाहा,संदीप सिंह, बृजेश त्रिपाठी, मेवालाल साहू, गौरव सक्सेना, संदीप सिंह ,कामता प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



