उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए –

अलीगढ़ :– दोनों ओर से कई राउंड हुई फायरिंग में एक ही गुट के तीन छात्र गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिनमें से एक छात्र के सीने में गोली लगी है। छात्र गुटों के बीच हुए टकराव को पिछले दिनों से चल रहे आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। डेढ़ घंटे में दो स्थानों पर हुई फायरिंग की घटना से पूरा एएमयू दहल गया। पुलिस पूरे प्रकरण में जांच में जुटी हुई है। 

घटनाक्रम रात 10:30 बजे से शुरू हुआ। एएमयू के बीएम हॉल में कुछ छात्र बैठकर जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। तभी वहां पर 8-10 नकाबपोश हमलावर बाइकों पर सवार होकर आ पहुंचे। उन्होंने कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और भाग गए। कुछ देर बाद से नॉर्थ हॉल से फोन के जरिए हमलावर छात्रों ने समझौते के लिए छात्रों को बुलाया। आरोप है कि जैसे ही एसएस नार्थ हॉल में दूसरे गुट के छात्र पहुंचे, तभी फिर से फायरिंग शुरू हो गई।  

कई राउंड हुई फायरिंग में मुरादाबाद के डॉ सादिक, जो एक निजी कॉलेज से बीयूएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं, किसी काम के सिलसिले में बीएम हॉल पहुंचे थे। इसी बीच हुई थी फायरिंग।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page