
लखनऊ:– राजधानी लखनऊ में 2 दिन पूर्व कुंदन बिहार नियर डिप्टी खेड़ा के रामबाबू पुत्र मुल्ला प्रसाद चौरसिया की मोटरसाइकिल पर रखे सिगरेट के थैले को मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित रामबाबू ने थाना कृष्णानगर में लिखित तहरीर दी थी…
लिखित शिकायत के सफल अनावरण के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश में चार टीमों का गठन किया। जिनके द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए, मैन्युअल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर और मुखबिर की सूचना पर आखिरकार अंतरराज्यीय लूट/छिनौती गैंग के दो सदस्यों को पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर अन्य पांच सदस्यों को कृष्णानगर से पारा के बीच गंगाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया…

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कमर्शियल चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, दो तमंचा 315 बोर, 3 खोखा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 9 एमएम, एक रुपए स्वरूप रद्दी कागज की गाड़ी, एक काला बाग, एक सोने की चेन, भिन्न-भिन्न कंपनियों की सिगरेट से भरा थैला 138 पैकेट व 27,400 रुपए नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से टीम द्वारा पूछताछ में अभियुक्त रोहन उर्फ गुड्डू गिरोह का सरगना था, जो मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। इसके साथ ही भी दिल्ली के रहने वाले हैं। जो घटना करने के लिए चार पहिया वाहन अर्टिगा कमर्शियल नंबर व दो मोटरसाइकिल से निकलते थे। यह सभी मोटरसाइकिल पर बाइक राइडर की वेशभूषा में रहते थे तथा पहचान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर स्प्रे कर के चलते थे, जिससे इन्हें ट्रेस कर पाना मुश्किल हो जाता था…
अभियुक्तगण महानगरों के सुनसान इलाके में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर, चार पहिया अर्टिगा गाड़ी से क्षेत्र की रेकी करते थे। अभियुक्तगण अपनी पहचान छुपाने तथा पुलिस की निगाहों से बचने के उद्देश्य से ढाबों एवं सुलभ शौचालय का प्रयोग करते थे तथा 5 से 6 घंटे से अधिक एक स्थान पर नहीं रुकते थे। झुग्गी झोपड़ियां अथवा सुनसान स्थान के निकट टेंट लगाकर अस्थाई रूप से निवास भी करते थे…
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे, वारदात के बाद मोटरसाइकिल को किसी सुनसान स्थान पर छोड़ दिया जाता तथा गैंग के अन्य सदस्य पहले से तैयार अर्टिगा कार से उन्हें लेकर फरार हो जाते थे। अभियुक्तों द्वारा जनपद लखनऊ के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त हुई….
अभियुक्तों द्वारा लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस के पास चैन छिनैती की गई, सुशांत गोल्फ सिटी में दो दिन पर्व मारपीट कर कैश स्नेचिंग की घटना की गई, कुछ दिन पूर्व पीजीआई थाना क्षेत्र के पास एक महिला से पर्स की छिनौती किया। कृष्णा नगर में एक चैन स्नेचिंग की घटना के साथ एसकेडी अस्पताल के पास से सिगरेट से भरे एक थैली को छीनकर भाग जाने के बाद यह कार्रवाई हुई। अन्य जनपदों से संपर्क आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है…
इससे पहले अभियुक्तगण दिल्ली से कई बार जेल भी जा चुके हैं। चूंकि यह संगठित गिरोह है खतरनाक तरीके से घटना को अंजाम देते थे इसीलिए उनके विरोध गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। पर हैरानी की बात यह थी कि गैंग का एक भी सदस्य मोबाइल फोन नहीं रखता था….!



