Uncategorized

डॉ बाबा साहेब के सम्मान में घर और कार्यस्थल पर दीप जलाकर मनायी जयंती

 

आगरा। भारतीय संविधान निर्माता, विश्व ज्ञानरत्न, विदेशों से 36 से अधिक डिग्रियां हासिल करने बाले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर लोगों ने अपने घर और कार्यस्थल पर दीप जलाकर 14 अप्रैल को ज्ञान दिवस के रूप में जरूरतमंद बच्चों में मिष्ठान वितरण कर जयंती मनायी।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार ने सभी देशवासियों को बाबा साहब की जयंती की बधाई देते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि डॉ बाबा साहेब के बारे में कुछ भी बोलना मुझे लगता है कि जैसे सूरज को रोशनी दिखाना जैसा होगा। जबकि हम अपने घर में नियम एवं कायदे नहीं बना पाते, कभी ना कभी, कहीं ना कहीं चूक रह जाती हैं, लेकिन बाबा साहेब ने इतने बड़े संविधान को लिख दिया। ये बहुत बड़ी बात हैं। देखिए आजादी जीतना एक बात है और आजादी पाना एक अलग बात है, लेकिन आजादी को संभालना बहुत ही मुश्किल होता है। जबकि बाबा साहेब के संविधान की वजह से अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, तथा छोटे बड़े सभी सज्जन साथ – साथ सम्मान पूर्वक रहते हैं। हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिये कि ये सब बाबा साहेब की देन हैं और डॉ. बाबा साहेब के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, हम हमेशा उनके क़र्ज़दार रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page