बुंदेलखंड

जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य समिति की बैठक 

महोबा जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी नें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त टीकाकरण की समीक्षा की। समीक्षा में कबरई ब्लाक में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रसव होने पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा टीकाकरण में चरखारी ब्लॉक की कम प्रगति के लिए संबंधित अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी नें सभी सी. एच.ओ को निर्देशित करते हुए कहा कि टीवी मरीजों से हर रोज बात करके समय पर इलाज मुहैया कराया जाए तथा कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत दो बच्चों तक लाभ दिया जाता है तथा इस योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आसाराम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page