Uncategorized

सिगरा व लालपुर में बनेगा खिलाड़ियों के लिए आवासीय भवन, 400 बेड की होगी व्यवस्था –

वाराणसी:–  प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सिगरा और लालपुर में खिलाड़ियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। दोनों जगह 200-200 बेड की सुविधा होगी। 100 बेड पुरुष व 100 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इससे खिलाड़ियों को सहूलियत होगी।

आवासीय भवन में बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास होंगे। यह पूर्वांचल में खिलाड़ियों की सबसे अधिक क्षमता वाला छात्रावास होगा। यहां रहकर खिलाड़ी खेल की तकनीकी सीख सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी इलाके के खिलाड़ियों में प्रतिभा है, लेकिन उन्हें खेल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में चार छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। 100-100 बेड के चार हास्टल बनाए जाएंगे। पुरुष व महिला खिलाड़ियों के लिए रहने की अलग-अलग व्यवस्था होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page