
✍️ अमित चंद्रा
लखनऊ:- राजधानी लखनऊ में दिनांक 1/06/26 की आधी रात पीड़ित मनोज कुमार पुत्र जगदीश निवासी कमलापुर थाना बिजनौर लखनऊ की ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड कर अज्ञात चोरों ने सोने चाँदी के अभूषण व नगदी की चोरी कर फरार हो गए थे, जिसके खिलाफ पीड़ित द्वारा थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज कराया था..
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में 03 पुलिस टीमों का गठित किया गया। जिन्होंने लगभग 250-300 सीसीटीवी फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर सक्रिय किया…
कार्यवाही के दौरान अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को किसान पथ अंडरपास के पास सर्विस रोड के बाएं तरफ से 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर लिया गया….

अभियुक्तों के कब्जे से सोने, चाँदी के अभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए) व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया। पुलिस के मुताबिक वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय उर्फ सुरज की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी….
गिरफ्तार अभियुक्तगण निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता पुत्री मुन्ना खान उम्र करीब 22 वर्षीय नि. दरियापुर निकट ऐवरैडी चौराहा थाना बाजारखाला जिला लखनऊ हाल पता जलालपुर फाटक,चक्की वाली गली थाना पारा लखनऊ, जिसकी शिक्षा कक्षा-5 तक है और व्यवसाय मजदूरी है, प्रियाँशू उर्फ दिपान्शू पुत्र महेश कुमार उम्र करीब 20 वर्षीय नि. ग्राम आदमपुर थाना नगराम जिला लखनऊ हाल पता संजय नगर नीयर एवरैडी चौराहा मील रोड थाना बाजारखाला लखनऊ, जिसकी शिक्षा कक्षा 8 तक है और व्यवसाय बाइक रिपेयरिंग है, अमन पुत्र नफीस उर्फ सिराजुद्धीन उम्र करीब 22 वर्ष नि. मोहल्ला काजीपुरा थाना कोतवाली शहर जनपद बरहाइच हाल पता जलालपुर फाटक, चक्की वाली गली थाना पारा जनपद लखनऊ, जो अनपढ है और व्यवसाय ई रिक्शा है, आसपास के रहने वाले हैं और सभी अभियुक्त एक साथ मिलकर काफी समय से बंद पड़ी दुकानों/घरों की रैकी कर शटर काटकर व तोड़कर चोरी करते हैं….
पूर्व में भी यह साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया, चोरी करने के बाद अभियुक्तगण सूनसान इलाके मे जाकर चोरी के सामान का बटवारा करके, सभी अभियुक्तगण अपने अपने घर चले जाते थे…
अभियुक्त अमन पुत्र सिराजुद्दीन पर थाना अलीगंज, थाना बक्शी का तालाब, थाना चिनहट, थाना जानकीपुरम, थाना हसनगंज, थाना हज़रतगंज, थाना इटौंजा, थाना कृष्णानगर, थाना मंडियांव और थाना दुबग्गा में मुकदमा दर्ज है, अभियुक्त प्रियांशु उर्फ दीपांशु पुत्र महेश कुमार पर थाना अलीगंज, थाना हज़रतगंज और थाना कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज है और अभियुक्त निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता पुत्री मुन्ना खान पर थाना बाजारखाला, थाना इन्दिरा नगर, थाना कृष्णानगर, थाना तालकटोरा, थाना अलीगंज और थाना बंथरा, थाना बक्शी का तालाब, थाना हसनगंज, थाना हजरतगंज, थाना मडियांव, थाना सरोजनी नगर, थाना तालकटोरा और थाना दुबग्गा में मुकदमा दर्ज है….
अभियुक्तों के कब्जे से 01 नाक की नथ पीली धातु, 01 ओम छपा हुआ लॉकेट पीली धातु, 01 चूडी पीली धातु, 03 चैन पीली धातु, 01 जोडी पायजेब सफेद धातु, 10 जोडी पायल घुंघुरदार सफेद धातु, 03 चैन सफेद धातु, 12 अंगूठी नगदार सफेद धातु, 19 बिछिया नगदार सफेद धातु और 01 घटना में प्रयुक्त स्कूटी बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया। फिलहाल बिजनौर पुलिस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद वांछित अभियुक्त आकाश पांडेय उर्फ सूरज की तलाश में जुटी है….



