लखनऊपूर्वांचल
Trending

उत्तर प्रदेश मेट्रो में स्वच्छता सप्ताह शुरू, ‘सफाई मित्रों’ के सम्मान में हुए हाउसकीपिंग गेम्स –

 

 

 

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) द्वारा 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो स्टेशनों, कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता सप्ताह के पहले दिन उत्तर प्रदेश मेट्रो की ओर से मेट्रो स्टेशनों पर कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों यानी ‘सफाई मित्रों’ के लिए हाउसकीपिंग गेम्स का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस पहल के तहत महिला और पुरुष सफाई मित्रों के लिए अलग-अलग म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में सफाई मित्रों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिससे उनको रोजमर्रा के काम से अलग कुछ समय बिताने का अवसर भी मिला।

 

मेट्रो स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे रोजाना यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों की साफ-सफाई करते हैं। हाउसकीपिंग गेम्स के माध्यम से UPMRCL ने उनके योगदान और मेहनत को सम्मान देने के साथ-साथ उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया।   

 

   

स्वच्छता सप्ताह के आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी मेट्रो स्टेशनों एवं परियोजना स्थलों के आसपास श्रमदान करेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता शपथ, डिपार्टमेंट स्तर पर सफाई अभियान और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए ‘फैंसी ड्रेस प्रोग्राम’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता सप्ताह का समापन 5 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर UPMRCL के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “स्वच्छता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और सुरक्षित,सुविधाजनक एवं बेहतर मेट्रो यात्रा के लिए इसका विशेष महत्व है। हमारे सफाई मित्र हर दिन स्टेशनों को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छता सप्ताह स्वच्छता के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दोहराने के साथ-साथ उन लोगों के प्रयासों को सम्मान देने का अवसर भी है, जो हर दिन मेट्रो को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान देते हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page