लखनऊ
Trending

उमंग फाउंडेशन द्वारा 45 दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला के अंतर्गत तैयार किया हुआ नाटक हीरोज –

 

लखनऊ:-  संगीत नाटक अकादमी,नई दिल्ली के सहयोग से उमंग फाउंडेशन द्वारा 45 दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला के अंतर्गत तैयार किया हुआ नाटक हीरोज? का मंचन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि रंगशाला में सम्पन्न हुआ। जिस में निर्देशन विकास दुबे एवं आशुतोष जायसवाल द्वारा दिया गया नाटक के बारे में संस्था के सचिव राहुल शर्मा व सदस्य कृष्ण सिंह ने बताया यह कहानी भारत के आम आदमी की है इसमे एक गाओ की गरीब महिला है, एक मछुआरा है और भी लोग हैं जिन्हें पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनपर स्लीपर सेल बनने के लिए दबाव डाला जाता है।

जेल में उन्हें अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जाता है परंतु उन्होंने सारी यातनाएं सही और उनकी बात नहीं मानी खुद को अपने देश के लिए समर्पित कर दिया । ये वह लोग हैं जो अपने देश के गद्दारी नहीं की वह भी हमारे लिए हीरो है । नाटक में आशुतोष,आर्यन,नीतीश,कुशाग्र,यथार्थ कशिश,शगुफ्ता,तानिसक, अचिंत, ऐश्विका द्वारा विभिन्न विभिन्न भूमिका निभाई गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page