प्रयागराजपूर्वांचल
Trending

IAS के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट; 4 लड़कियां, 5 लड़के पकड़े गए –

 

 

प्रयागराज :- पुलिस ने IAS के मकान से सेक्स रैकेट पकड़ा है। रविवार को पुलिस को रेड में चार युवतियां और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई नई बस्ती कीडगंज में हुई है। दोपहर दो बजे पुलिस की रेड, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार दोपहर 2 बजे कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव ने छापेमारी की। घर में RAID पड़ते ही पहले अंदर बैठे युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे।

3 महीने पहले 15 हजार रुपए के किराए पर लिया मकान सरगना का नाम सर्वेश द्विवेदी है। वह प्रयागराज में दरियाबाद के अतरसुइया का रहने वाला है। सर्वेश ने पुलिस को बताया- मैंने IERS अमिताभ शर्मा और IAS वंदना त्रिपाठी से 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान लिया था। इसका मैंने एग्रीमेंट भी कराया था कि फैमिली के साथ रहूंगा।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेश 10-15 दिन के लिए अपने परिवार को इस घर में लेकर आया था। इसके बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं। इससे मोहल्लेवालों को भी परेशानी हो रही थी। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था।

पुलिस को देखकर सभी आसपास जो भी कपड़े या चादर रखे थे उससे अपने आपको ढकने लगे। पुलिस को कमरे के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिले। पुलिस ने 2 अलग-अलग कमरों से 4 युवतियां और 4 युवक को हिरासत में लिया। जबकि बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

एक लड़की पश्चिम बंगाल की, तो दूसरी वाराणसी की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई 4 लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दूसरी लड़की वाराणसी की रहने वाली है। वहीं अन्य 2 लड़कियां प्रयागराज की हैं। पश्चिम बंगाल की लड़की ने बताया कि मैं फेसबुक से इनके संपर्क में आई थी। इसके बाद मैं यहां आ गई।

ये लोग पकड़े गए मयंक कुशवाहा (19), अनुज मिश्रा (23), सैफुल सिद्दीकी (23), अतुल कुमार (35) सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page