उत्तर प्रदेश

तलाकशुदा पत्नी की ननिहाल मे पूर्व शौहर ने चाकू से वार करके किया युवती का क़त्ल.तलाक के बाद भी अपनाना चाहता था –

बिजनौर:- नज़ीबाबाद मे युवक ने अपनी पत्नी को तलाक देने के 5 माह बाद रात के 2 बजे युवती की ननिहाल मे चाकुओ से ताबड़तोड प्रहार कर पूर्व पत्नी की जान ले ली। मोहल्ला पठानपुरा निवासी नौशाद उर्फ सोनू ने अपनी तलाकशुदा पत्नी सायमा (23) की उस समय हत्या कर दी जब सायमा अपने नाना जाब्तागंज निवासी अमीर अहमद के यहां रहने आई हुई थी। सोमवार रात को वह छत पर सो रही थी।रात्रि लगभग दो बजे पड़ोसी की छत के सहारे आए सोनू ने सायमा के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल सायमा ने जान बचाने के लिए नीचे दौड़ लगाई लेकिन छत से नीचे आते ही उसने दम तोड़ दिया।परिजनों के अनुसार सोनू ने पांच माह पूर्व सायमा को तलाक दे दिया था। कुछ समय से वह लगातार उसको घर ले जाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन मान्य तलाक और इद्दत हो जाने के बाद यह संभव नहीं हुआ तो युवक ने इस घटना को अंजाम दे दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page