बुंदेलखंड

सिर पर दूल्हे की पगड़ी, हाथों में मेंहदी,कोट पेंट और दिल में भविष्य को सवारने का जुनून लेकर पुलिस परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी –

महोबा:–  उत्तरप्रदेश आरक्षी भर्ती की परीक्षा के दौरान महोबा में एक अभ्यर्थी अपनी बरात को बीच में ही रोककर स्वजनों के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचा। सिर पर दूल्हे की पगड़ी, हाथों में मेंहदी, कोट पेंट और दूल्हे की पोशाक पर अभ्यर्थी जब परीक्षा केन्द्र पहुंचा तो जिसने भी उसे देखा वह देखता रह गया। 

पुलिस कर्मियों ने भी अभ्यर्थी दूल्हे का स्वागत लाइन से हटकर किया। दूल्हे ने बताया की विवाह से पहले कैरियर जरूरी है । परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी दूल्हा परीक्षा केन्द्र से सीधे बारात लेकर रवाना हुआ। परीक्षा केन्द्र में तैनात पुलिस बल ने छात्र को सुखद दांपत्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देकर विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page