लखनऊपूर्वांचल
Trending

विदेशों में नौकरी का रास्ता खोलेगा यूपी का नया इंटरनेशनल एम्पलॉयमेंट सेल –

35 सेक्टरों में 1,300+ जॉब रोल की ट्रेनिंग, वैश्विक मांग के मुताबिक तैयार होगा युवाओं का डेटाबेस --

 लखनऊ :- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में ‘इंटरनेशनल एम्पलॉयमेंट सेल’ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी जुटाने के साथ ही विदेशी कंपनियों की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने और उन्हें पारदर्शी तरीके से अंतर्राष्ट्रीय रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगा।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिभा और क्षमता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। इंटरनेशनल एम्पलॉयमेंट सेल के माध्यम से हमारे प्रशिक्षित युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रभावी व्यवस्था तैयार की जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार मिले और वे वैश्विक स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें।

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 35 प्रमुख सेक्टरों में 1,300 से अधिक जॉब रोल के लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब प्रशिक्षित युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इंटरनेशनल एम्पलॉयमेंट सेल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में पंजीकृत रिक्रूटिंग एजेंटों, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के ‘मिशन रोजगार’ और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करेगा। विदेशों में कार्यरत कंपनियों की ओर से उपलब्ध मानव संसाधन की मांग प्राप्त कर उसी के अनुरूप प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सेल में डॉ. एम.के. सिंह, सहायक निदेशक को अध्यक्ष तथा विजय नामदेव, सहायक प्रबंधक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इंटरनेशनल एम्पलॉयमेंट सेल प्रत्येक 15 दिन में मिशन रोजगार सेल के साथ बैठक और समन्वय कर विभिन्न देशों और सेक्टरों में उपलब्ध रोजगार की नई मांग की जानकारी प्राप्त करेगा। इसके आधार पर योग्य युवाओं का डेटाबेस तैयार कर संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रकोष्ठ विदेशों में भविष्य में आने वाली संभावित नौकरियों का पूर्व आकलन भी करेगा। इसकी जानकारी टीपीपी सेल को दी जाएगी, ताकि जरूरत के अनुसार नए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा सकें और युवाओं को रोजगार की मांग के अनुरूप समय रहते तैयार किया जा सके। सेल द्वारा इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से विभिन्न देशों में कुशल श्रमिकों की मांग का भी अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके, लेकिन अभी तक रोजगार नहीं पाने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर विदेशों में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page