
बांदा:- जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से बांदा के पुलिस लाइन स्थित विद्या विहार मैरिज हॉल के पास आरपी ब्यूटी पार्लर में लड़कियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।
संस्थान का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में 14 से 45 वर्ष आयु वर्ग की इच्छुक लड़कियां एवं महिलाएं प्रवेश लेकर इसका लाभ उठा सकती हैं।

प्रशिक्षण केंद्र पर अनुभवी अनुदेशिका रूपा तिवारी द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे प्रशिक्षार्थियों को कौशल सीखने में आसानी होती है।
संस्थान ने पात्र एवं जरूरतमंद महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने भविष्य को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निदेशक सलीम अख्तर, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे तथा अनुदेशिका रूपा तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।



