
✍️अमित चंद्रा
लखनऊ :- राजधानी लखनऊ में विभूतिखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात विभूति खंड और यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की….
विभूतिखंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहनों की चेकिंग चली। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे कई चालकों की गाड़ियां सीज किए गए, जबकि दर्जनों वाहनों के चालान हुए….
इतना ही नहीं हूटर लगाकर चल रहे रंगबाजों के वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान जिन वाहनों में अवैध हूटर लगे मिले, उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा करीब दर्जनभर वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाकर कार्रवाई हुई….
विभूतिखंड क्षेत्र, खासकर समिट बिल्डिंग, हयात होटल के सामने DLF के बाहर और जलवा क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुड़दंगी, नशेबाज, रंगबाज शोहदों के खिलाफ कार्यवाही का मकसद लेकर विभूति खंड पुलिस और यातायात पुलिस उतरी थी। बीते कुछ दिनों से अराजक तत्वों द्वारा अतिक्रमण, नशेबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी खबरें चल रही थीं। कई सड़क हादसे भी हुए, जिनमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। इन्हीं की रोकथाम हेतु विभूति खंड पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया और कार्रवाही भी की….
मज़े की बात यह भी रही कि कई नशेबाज, रंगबाज और हुड़दंगी चेकिंग अभियान देखकर भीगी बिल्ली की तरह वापसी पलट गए, तो कुछ ऊपर वाले को याद तक करने लगे। वहीं कई शोहदों का कार्रवाई से नशा भी गायब हो गया। अभियान में नशेबाजों और रंगबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली….



