
लखनऊ :– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्ला पल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त निरीक्षक थाना सुशांत गोल्फ सिटी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करने वाले 01 अभियुक्त और 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया….
राजधानी लखनऊ में पीड़िता अंजली कश्यप पत्नी दीपक कश्यप निवासिनी धौरहरा पोस्ट अमेठी गोसाईगंज लखनऊ द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीरी तहरीर दी गई कि कुछ लोगों द्वारा धोखाधड़ी करते हुए आबादी की जमीन बताकर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कर, पीड़िता को जमीन की रजिस्ट्री करवाया और करीब 07 लाख रुपए ले लिए। सच्चाई जानने पर जब पीड़िता ने पैसे मांगा तो एसटी/एससी मुकदमें में फसाने और जान से मारने की धमकी दी….
तहरीर के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दर्ज मुकदमे पर अभियुक्तगण की तलाश हेतु थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम को मुल्जिमान रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्व. भगीरथ और उसकी पत्नी मीना की जानकारी प्राप्त हुई….
थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर दबिश देते हुए अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्व. भगीरथ और उसकी पत्नी मीना को न्यायिक हिरासत में ले लिया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया….
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अभियुक्तगण फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते हुए आबादी की जमीन बताकर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से, पीड़िता अंजली कश्यप को जमीन की रजिस्ट्री करवाकर 7 लाख रुपए लिए थे….
अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्व. भगीरथ 51 वर्षीय और मीना पत्नी राम प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश 45 वर्षीय, ग्राम टनटहा थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ के रहने वाले हैं। अभियुक्त रामप्रकाश मजदूरी का काम करता है और अभियुक्ता मीना गृहिणी है….



