वाराणसीपूर्वांचल
Trending

शिक्षा व्यवस्था में धांधली ओर पेपर लीक मामले को लेकर महिलाओं की एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल महिलाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मन्द प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की –

जंतर मंतर दिल्ली में पर्यावरणविद और छात्र छात्राओं द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के समर्थन में महिलाओं ने किया एक दिवसीय उपवास --

 

नवीन तिवारी

वाराणसी:–  अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महिलाओं ने आज दुर्गाकुंड स्थित घसियारी टोला, बाबा साहब डा. आंबेडकर मूर्ति के निकट शिक्षा व्यवस्था में धांधली और लगातार पेपर लीक मामले को लेकर महिलाओं ने सामूहिक भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल बैठी महिलाओं ने कहा के उनकी यह हड़ताल दिल्ली के जंतर मंतर पर पर्यावरणविद और अन्य छात्र छात्राओं द्वारा बीते 11 दिन से चले रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में भी हैं जिसे मौजूदा सरकार जानबूझकर नकार रही हैं।
भूख हड़ताल कार्यक्रम में हो रही सभा को संबोधित करते है ऐपवा की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा की इस देश में पेपर लीक परम्परा बनती जा रहे है चाहे लेखपाल की परीक्षा हो, UPSI, TGT, PGT, NEET आदि परीक्षाओं के पेपर लीक होरहे हैं। देश और प्रदेश की सरकार ने इस पर ऐसी चुप्पी साध रखी है मानो उन्हें युवाओं के भविष्य की कोई परवाह ही न हों।
रोजा मैथ्यू ने कहा की मीडिकल की नीट परीक्षा लीक से 23 लाख बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई बच्चों को इसकी वजह से आत्महत्या करनी पड़ी है; सरकार को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए लेकिन सरकार का पूरा रुख इस मामले में असंवेदनशील बना हुआ है। हम महिलाएं चाहते है की नीट परीक्षा में धांधली की जिम्मेदार NTA को भंग किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

जिलाध्यक्ष सुतपा ने कहा की, 11 दिन से जंतर मंतर पर पर्यावरणविद और छात्र छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे है लेकिन विकसित भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करने वाले युवाओं की बात नहीं सुन रहे हैं इससे पता चलता है की यह सरकार सत्ता की मद में चूर है और यह सत्ता युवाओं पर तानाशाही पूर्ण कार्रवाई कर रही हैं।

किसान नेता कृपा वर्मा ने कहा की शिक्षा व्यवस्था में धांधली इस देश के भविष्य को खतरे में डालेगी। इस चुनौतीपूर्ण समय में इस देश का युवा बाबा साहब के सपने को साकार कर रहा है शिक्षित बनने , संगठित और संघर्ष करने के जज्बे के साथ लड़ रहा है।
भूख हड़ताल को ऐपवा की वरिष्ठ साथी कृपा वर्मा ने साथियों को जूस पिलाकर तुड़वाया गया।
कार्यक्रम में बेबी, धनशीला, सोनी, सोना, विभा , सीमा आदि मौजूद रहे।
अनीता, पूजा, विभाग, स्मिता, गायत्री, मुन्नी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page