लखनऊपूर्वांचल
Trending

कला के जरिए विश्व शांति और सतत विकास का संदेश  –

लखनऊ मेट्रो- व्हाइटस्वान आर्ट फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव शुरू -

 

 

लखनऊ:- लखनऊ मेट्रो एवं व्हाइटस्वान आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग (CoET) के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय ‘सस्टेनेबल आर्ट एंड क्लोदिंग फेस्टिवल’ का शुभारंभ हुआ। ‘विश्व शांति एवं सतत विकास के लिए उत्तरदायी कला’ विषय पर आधारित यह आयोजन 12 से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। 

 

व्हाइटस्वान आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. अंजलि निगम द्वारा स्थापित यह पहल कला, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विश्व शांति, संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

महोत्सव के उद्घाटन दिवस पर कला प्रदर्शनी, संवाद सत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति की भूमिका, पर्यावरणीय जागरूकता तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत 13 एवं 14 जून को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर अपराह्न 2:30 बजे से 6:00 बजे तक कला प्रदर्शनी, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पैनल चर्चा तथा सस्टेनेबल क्लोदिंग शोकेस का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगंतुकों को सतत विकास के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण हैं।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “यूपी मेट्रो केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। ‘सस्टेनेबल आर्ट एंड क्लोदिंग फेस्टिवल’ जैसे आयोजन कला और संस्कृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।“

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page