भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर किसानों की समस्याओं की चर्चा की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।जिसमे कहा गया है कि बारिश ओलावृष्टि से और विद्युत से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा से भरपाई कराई जाए। मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा आए दिन लापरवाही के चलते मरीजों की मौत हो जाती है ।और तीमारदारों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है ।जिसका मुख्य कारण अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टर द्वारा प्राइवेट इलाज करना है ।समय से डॉक्टर अस्पताल नहीं आते। जांच करा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत तरहटी कालिंजर में देसी शराब की दुकान शारदा माता के मंदिर के सामने होने के कारण पूजा के लिए आने जाने में भारी परेशानी होती है ।जिसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। महुआ ब्लॉक के सभी गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की सप्लाई न होने से भारी समस्या हो रही है ।श्रमायुक्त कार्यालय में लाभार्थी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार श्रमायुक्त द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाए। समस्याओं की तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,जोनल महासचिव सरोज ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, अर्चना, दिनेश पटेल ,विमला देवी, साधना वर्मा ,बृजेश कुमार, गौरव सक्सेना, जय राम तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


