बांदा

भारतीय किसान यूनियन ने बैठक कर दिया ज्ञापन

गुलाबी गैंग के कई कार्यकर्ता यूनियन से जुड़े

 

बांदा बुधवार को मुख्यालय के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में की गई। जिस पर किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता की गई ।और समस्याओं के समाधान की मांग की गई ।जिसमें कहा गया कि तहसील के अंतर्गत सभी खरीद केंद्र में बोरी उपलब्ध करा कर खरीद कराई जाए।तहसील में लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों के द्वारा प्राइवेट कर्मी रखकर किसानों ,गरीब लोगों का शोषण किया जाता है। जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। तहसील अंतर्गत ओलावृष्टि आंधी और तूफान तथा बारिश से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा बीमा क्लेम दिलाया जाए। इन तमाम मांगो के साथ उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बढ़ते प्रभावी वर्चस्व को देखते हुए गुलाबी गैंग की पूर्व मंडल प्रभारी नीलम सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन में जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में शामिल हुई। जिन्हें संगठन में मंडल महिला प्रकोष्ठ के महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर कानपुर जोनल प्रभारी बैजनाथ अवस्थी, उपाध्यक्ष रामदास साहू, मंडल अध्यक्ष राजा बाई संदीप सिंह ,अनीता सिंह, किसान यूनियन की महासचिव सरोज , जय राम तिवारी, रमेश यादव, धनंजय मिश्रा ,राघवेंद्र सिंह, आशा पांडे ,शिवकुमार वर्मा, मुन्ना यादव सहित भारी मात्रा में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page