लखनऊपूर्वांचल
Trending

चिनहट तिराहे पर रोजाना अतिक्रमण और अवैध स्टैंडों की मारामारी –

पुलिस की मौजूदगी मारपीट में हो जाए, तो पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती -

 

लखनऊ:- राजधानी लखनऊ में थाना चिनहट क्षेत्र के चिनहट तिराहे पर रोजाना बैटरी रिक्शा और ऑटो रिक्शा का बेहद गंदा जमावड़ा लगा रहता है, और यातायात पुलिस व चिनहट पुलिस तमाशबीन बनी खड़ी भी रहती है। जिम्मेदारी को छोड़िए, उल्टा खुद ही सरेंडर हो जाते हैं,बीच सड़क अवैध स्टैंडों और उल्टी दिशा में खड़े होने वाले बैटरी रिक्शा,ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के आगे…

  पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन की दुर्दशा देखना हो तो ज्यादा दूर नहीं बस कमता चौराहा, चिनहट तिराहे और मटियारी चौराहे पर थोड़ी देर के लिए खड़े हो जाएं। घिनौना अतिक्रमण और खराब यातायात व्यवस्था का पूरा मज़ा मिलेगा। पूर्वी जोन में ऐसे हिस्से जहां रोज पुलिस और यातायात पुलिस बेइज्जद होती रहती है, फिर भी नहीं सुधरने का नाम नहीं लेते। जैसे डांबर वाले रस्ते पर खड़ंजा आता है, वैसे ही लखनऊ अयोध्या मार्ग के बीच कमता चौराहा, चिनहट तिराहा और मटियारी चौराहा मिलेगा..

  खराब पुलिसिंग और बेकार यातायात व्यवस्था का नज़ारा देखना हो, तो कमता चौराहा, चिनहट तिराहा और मटियारी चौराहा आइए और लुत्फ लीजिए। अतिक्रमण और अवैध स्टैंडों के बीच झगड़े और मारपीट के मामले तो होते ही रहते हैं और वो भी पुलिस की मौजूदगी में, तो समझ ही जाएंगे कि पूर्वी कमिश्नरेट का अपाहिज व्यवस्था का जीतता जातता उदाहरण यहीं है। अवैध स्टैंडो की भरमार और अतिक्रमण युक्त क्षेत्रों में तुलना की जाए, तो कमता चौराहा, चिनहट तिराहा और मटियारी चौराहा नंबर 1 की बाजी मारेगा और इस मेहनत के किरदार का ईनाम चिनहट पुलिस और यातायात पुलिस को मिलना ही चाहिए….

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page