मुख्यमंत्री छोटे बांदा पुलिस बड़े – शालनी पटेल
प्रेस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

तानाशाही चरम पर पत्रकारों की आजादी छीन रही जनपदीय पुलिस – शालनी पटेल
बांदा खप्टिहा कला निवासी पत्रकार महेश द्विवेदी के ऊपर खदान संचालक द्वारा लुट व रंगदारी का मुकदमा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर बुधवार को माहौल गरमा गया। बांदा प्रेस ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार पर दर्ज मुकदमा न केवल तथ्यों के विपरीत है, बल्कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सीधा प्रहार है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि यह कार्रवाई सुनियोजित तरीके से पत्रकारों को दबाने और सच उजागर करने से रोकने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निर्दोष को न्याय मिल सके।
इस दौरान शालिनी पटेल ने भी इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए अलग से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह के हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।


ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और सत्य के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि वह निष्पक्षता बरतते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बना रहे। ज्ञापन देने वालों में प्रेस ट्रस्ट के संस्थापक अनिल तिवारी जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सचिव अंशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, पंकज शुक्ला, निर्मला शुक्ला ,अविनाश चंद्र दीक्षित, कमलेश तिवारी ,पूरन राय के साथ करीब डेढ़ दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।



