✍️ अमित चंद्रा
लखनऊ:- राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के बाहर का नजारा नशेड़ियों से भरा हुआ दिखा। वक्त था बुधवार की शाम दिनांक 25/03/26 का, जब ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां आबकारी निरीक्षक विभूति खंड अरविंद बघेल के सहयोग और संरक्षण में खुलेआम आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही हों। इसपर पुलिस प्रशासन का भी कोई जोर नहीं। विशेष खंड क्षेत्र की चौकी प्रभारी भी इस बिगड़े माहौल को देखने नहीं आते। सड़क के पास लगी हुई दुकानों में लोग बेखौफ शराब का सेवन कर रहे हैं, नशे में गाली गलौज कर रहे हैं और फोन पर धमकियां चल रही हैं। बावजूद इसके कि बगल में एक मोहल्ला भी है, जहां कई परिवार रहते हैं। पर हैरत की बात यह है जब कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालक स्वयं चाहता हो कि शराब का सेवन करने वालों का हुजूम आसपास ही लगा हो और उसके शराब और बियर की बिक्री हो रही हो, तो माहौल बिगड़े या खराब हो क्या फर्क पड़ता है।
कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे एक दुकान भी है जहां कैंटीन टाइप का बना हुआ है, चखने के लिए और आसपास की दुकानों पर नशेड़ी बेखौफ शराब का सेवन करने के साथ सामान भी खरीद रहे हैं, ऐसे में आबकारी निरीक्षक विभूति खंड और चौकी प्रभारी विशेष खंड का भरपूर सहयोग, संरक्षण और मेहरबानी साफ तौर दिखाई दे रहा है। जब आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही हो और कानून व्यवस्था का बिगड़ा माहौल तैयार हो रहा हो, तो आगे चल कर इस स्थान पर लड़ाई, झगड़ा, मारपीट आदि जैसी वारदात और घटना लाजमी है। ऐसी स्थिति के जिम्मेदार साफ तौर पर आबकारी निरीक्षक विभूति खंड और थाना विभूति खंड से चौकी प्रभारी विशेष खंड मुख्य रूप से हैं। आप से अपेक्षा है कि सख्त से सख्त कार्यवाही करें, ताकि नशेड़ियों भरे इस माहौल को सुधार कर शांति व्यवस्था बन सके। इससे पहले भी आपसे इस मामले का ज़िक्र हो चुका है, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई..



