हीट वेव लेकर जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी
बांदा आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान सम्भावित हीट वेव (लू) की स्थिति को दृष्टि गत रखते हुए राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शाशन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बांदा जनपद में एडवाइजरी जारी की गई। जिलाधिकारी जनपद में मार्च के प्रथम सप्ताह में ताप में यकायक बृद्धि को देखते हुए अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र सहित जनपद के विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर हीट वेव से जन धन की क्षति को न्यूनतम लाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी जनपद में हीट वेव एक्शन प्लान को जनपद में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से जनपद के समस्त उत्तरदायी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए नगर पालिका परिषदों, नगर निकायों, पंचायतों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार की जाएगी।
हीट वेव के लक्षण होने पर तुरत अस्पताल जाएं।
विभागवार, राहत एवं बचाव की भूमिका
मेडिकल विभाग- जिलाअस्पताल, सीएच सी, एवं पी एच सी में हीट स्टोक प्रभावित ब्यक्तियों के लिए बेड चिन्हित किए जाएंगे। पर्याप्त मात्रा में ओ आर एस,दवा, पेयजल, बर्फ एवं पर्याप्त प्राथमिक चिकित्सा ब्यवस्था सुनिश्चित की जाऐगी। एम्बुलेंस सेवाओं को सतर्क रखा जाए। चिकित्सा कर्मिकों को हीट वेव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बांदा के सहयोग से हीट वेव से बचाव एवं उपचारों का प्रचार किया जाएगा। शोशलमीडिया, फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर, पोस्टर बैनर के माध्यम से जन जागरूकता की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
विद्यालय में छात्रों के माध्यम से, एवं सार्वजनिक स्थलों में लू से बचाव सम्बन्धी सलाह दी जाएगी।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत
नगर पालिका नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों द्वारा सार्बजनिक स्थलों, भीड भाड वाले स्थानों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। स्थाई, छाया दार स्थल या शेड की ब्यवस्था की जाए।
जलसंस्थान एवं जल निगम पेयजल की निरंतर निगरानी करेंगे।
श्रम विभाग
निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के कार्य समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जाएगा।
अत्यधिक ताप में दोपहर में श्रम कार्य सीमित भीड किए जाएंगे
भीड भाड वाले स्थलों, चौराहों,आदि पर आवश्यकतानुसार निकायों से तथा गैर सरकारी संगठनों से प्याऊ वा प्रातः 9-00 से शायं 5-00 बजे तक प्रति दिन कोल्डरूम की ब्यवस्था कराई जाऐगी
जिला आपदा प्रबंधन समस्त जनपद वासियों को गर्मी, (हीट वेव) के प्रभाव से बचाने हेतु शकल्प बद्ध है ।डा०प्रभाकर सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ ने जारी की आपदा कन्ट्रोल रूम पर काल कर मदद पा सकते हैं जिसके नंबर-०5102 285260 वा टोल फ्री न-1077 है



