Uncategorized

उत्तर प्रदेश में आबकारी ई-लॉटरी प्रक्रिया प्रारम्भ

 

उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु देशी शराब,कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप एवं भांग की ई-नवीनीकरण के पश्चात अवशेष कुल 1793 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन आज से आबकारी विभाग की वेबसाइट exciseelotteryup.upsdc.gov.in प्रारम्भ कर दी गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

आबकारी विभाग द्वारा जारी नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश भर की मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुगमता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, आवश्यक शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व नियमों एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

आबकारी विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुरक्षित तथा पारदर्शी रहे। ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य नई आबकारी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना, राजस्व सुदृढ़ करना तथा प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page