वाराणसीपूर्वांचल
Trending

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,एक फरार –

 

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:-  वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा दिया गया निर्देशन में और वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त तथा अपर पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार, अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को लागू करते हुए, कैंट एसीपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आजाद नगर पास कॉलोनी, मकबूल आलम रोड पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।इस कार्रवाई में रैकेट की संचालिका सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। संचालिका के पति, सैयद समीर नाम के एक अभियुक्त ने मौके से फरारी कर ली है। पुलिस ने फरार अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है। 

पूछताछ में पता चला है कि फरार सैयद समीर के खिलाफ कैंट, सिगरा और भेलूपुर थानों में लूट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच भी कर रही है छापे के दौरान मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। फील्ड यूनिट की मदद से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है

बुधवार की रात एसीपी कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी रही। 

पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर संबंधित स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसका उपयोग अनैतिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्पा सेंटर संचालक और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और कब से यह अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page