बांदा

भारी वाहन सामान्य यातायात प्रतिबंधित 

16 से 20 जनवरी तक यातायात डायवर्जन

बांदा जनपद में मवई चौराहा बाईपास पर सत्संग और कथा के एक बृहत कार्यक्रम के आयोजन के द्दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु बांदा बाईपास में महोखर चौराहे से भूरागढ़ चौराहे के मध्य भारी वाहनों तथा सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगी

चित्रकूट मेला प्रयागराज माघ मेला के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन 

➡️ महोबा, मटौंध से भूरागढ़ बाईपास होते हुए महोखर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । जिन भारी वाहनों को महोबा से बांदा की तरफ जाना है, ऐसे समस्त भारी वाहन महोबा से कबरई तिराहे से हमीरपुर की तरफ जाते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा की तरफ आ सकेंगे । महोबा से बांदा को सामान्य हल्के वाहन मटौंध भूरागढ़ संकटमोचन होते हुए आ जा सकेंगे।

➡️ महाराणा प्रताप चौराहे से मवई चौराहा एक्सप्रेसवे तक सामान्य यातायात बंद रहेगा। महाराणा प्रताप चौराहा से चिल्ला की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन महाराणा प्रताप चौराहा से कालूकुआं महोखर चौराहा-महोखर के आगे एक्सप्रेसवे/सर्विस रोड होते हुए होते हुए पेपरेंदा चिल्ला की ओर आ जा सकेंगे ।

➡️ जिन वाहनों को फतेहपुर बेंदाघाट से बांदा होते हुए महोबा की तरफ जाना है, ऐसे समस्त वाहन बेंदाघाट तिंदवारी होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से महोबा की ओर जा सकेंगे ।

➡️ जनपद बांदा में प्रयागराज माघ मेला एवं चित्रकूट मेला के दृष्टिगत बांदा-अतर्रा रोड, बांदा-बिसंडा रोड, व बांदा-कमासिन रोड से चित्रकूट की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । माघ मेला प्रयागराज से फतेहपुर होकर बेंदाघाट तिंदवारी, महोखर चौराहा बांदा बाईपास नरेनी कालिंजर आगे म0प्र0 तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा ।

➡️ बांदा होते हुए कानपुर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कालूकुआं महोखर चौराहा तिंदवारी बेंदाघाट कोर्रा कनक बंधवा तिराहा चौड़ागरा होते हुए आसानी से आ जा सकेंगे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page