बुंदेलखंड

मिशन शक्ति जागरूकता रैली मे अधिकारियों ने की शिरकत

बांदा। मुख्यमंत्री की मंशा के तहत प्रदेश मे महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को शहर मे मिशन शक्ति फेज-4 का शुभारंभ जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली का बृहद आयोजन नगर के कालूकुआं चौराहे से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक होते हुए कलेक्ट्रेट मे समाप्त हुई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम 14 से 24 अक्टूबर तक जिले भर मे चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों मे प्रभात फेरी, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों मे जागरूकता कार्यक्रम, दुर्गा पण्डाल, मन्दिर वार्ड एवं मोहल्ला स्तर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, हक की बात जिलाधिकारी के साथ, मेगा इवेंट, दुर्गाशक्ति मेगा सेफ्टी वर्कशॉप, युवा शक्ति पुनर्वास कार्यशाला, मिशन कार्यशाला एवं स्वावलंबन शिविर आदि के जरिए नवरात्रि भर सबल नारी-प्रगति हमारी के तहत महिलाओं एवं बेटियों को जागरूक किया जाएगा। रैली मे बड़ी संख्या मे महिला आरक्षियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, समाजसेवियों, अनेक क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं के अलावा सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, महिला डिग्री कालेज आदि स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। जागरूकता रैली को पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर गवेन्द्र पाल व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, शहर कोतवाल अनूप कुमार दुबे, सिविल लाइन चौकी प्रभारी व कालूकुआं चौकी प्रभारी शामिल रहे। बताते चलें कि शारदीय नवरात्रि के पर्व पर आगामी 10 दिनों के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। अभियान मे महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए शासन से चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page