पूर्वांचल

खनन माफियाओं को चेतावनी चार डंपर सीज

अवैध खनन पर कसा शिकंजा अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं                    

 

 

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने थाना लाइन बाजार क्षेत्र के अंतर्गत फुलपुर इलाके में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर चार डंपर अवैध रूप से मिट्टी लदे हुए पाए गए।

खनन अधिकारी द्वारा जब डंपर चालकों से मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए खनन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों डंपरों को सीज कर दिया तथा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही इस कार्रवाई की सूचना खनिज विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। बिना वैध प्रपत्रों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर या ट्रक से खनन अथवा परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सतत निगरानी जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page